फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों से राममंदिर के लिए पीएम और सीएम को भेजा धन्यवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए भजनों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित किया गया साथ ही आपसी भाईचारे की कामना की गई।
विज्ञापन

कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संयोजन में आयोजन किया गया। बाल गायक उत्कर्ष तपा कन्हैया ने राम भजन, राग यमन आदि का अपनी सुरीली आवाज में गायन किया। इसके साथ ही बाल गायिका सृष्टि वर्मा, रिया कुशवाहा ने ढोलक की थाप और हारमोनियम की धुन पर सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। ढोलक पर गोविंददास संगीताचार्य, हरेंद्र दीवाना, हारमोनियम पर दिलीप कुमार संगत कर रहे थे। तकनीकी में योगदान लाला पेटीज वालों ने किया। कोंच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने कहा कि 5 अगस्त का दिन ऐतिहासिक दिन है। भजन समारोह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद प्रेषित किया गया। इसके साथ ही सामाजिक सौहार्द, आपसी एकता की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें