शासकीय अधिवक्ता मुकदमों की पैरवी करते हुए अधिक से अधिक मुकदमों में
अपराधियों को सजा दिलाने के लिए कड़ी मेहनत करें । यह बात जिलाधिकारी
रामगणेश ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियोजन एवं कानून व्यवस्था की
समीक्षा बैठक में कही। कहा कि यदि कोई गवाहों को धमकाता है तो उसके
खिलाफ संबंधित धाराओं मे कार्रवाई करें। जांच
अधिकारी अपनी जांच आख्या
सुस्पष्ट और निर्धारित बिंदुओं के आधार पर ठीक ठीक दें ताकि अपराधियों को
सजा दिलाने में सहूलियत मिले। मुकदमों में अपीले अवश्य कराएं और पैरवी कर
सजा दिलाएं। चार्जशीट दाखिल करने से पूर्ण एसपीओ
द्वारा परीक्षण कराया जाए।
इस मौके पर एसपी एन कोलांचि, अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार, सीडीओ एसपी सिंह,
एएसपी शकील अहमद आदि मौजूद रहे।