विकास खंड नदीगांव के ग्राम रवा में शनिवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया गया। इस दौरान डीएम संदीप कौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। लंबित समस्याओं का समाधान निर्धारित समय में करें। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली न बरती
जाए। योजनाओं से पात्रोें को लाभान्वित कराया जाए। एमएलसी रमा निरंजन के गांव रवा में डीएम संदीप कौर के मुख्य आतिथ्य तथा एमएलसी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के 12 गांवों के प्रधानों के अलावा ग्रामीणों ने पहुंच कर समस्याएं रखीं। एमएलसी रमा निरंजन व उनके प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने डीएम का
स्वागत किया। आरपी निरंजन ने कहा कि ग्राम भेंड़ और रवा के बीच मलंगा नाले पर पुल नहीं होने का देश यहां के लोग झेलने को मजबूर हैं। इसके अलावा रवा से खोवा तक दो किमी पक्की सड़क, गांव की हरिजन बस्ती में विद्युतीकरण आदि के बारे में अवगत कराया। डीएम ने समस्याओं का निराकरण शीघ्रता से कराने की बात कही। अधिकारियों से कहा कि उनकी
जिम्मेदारी है कि वे अपना काम ईमानदारी से करते हुये उनका निराकरण करें। उन्होंने राजस्व विभाग को ताकीद की कि कोई भी विरासत बाकी नहीं रहनी चाहिये, पट्टों पर से अबैध कब्जे हटवा कर वास्तविक स्वामी को कब्जा दिलाने के लिये कहा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से हौसला पोषण योजना का लाभ लेने के लिये कहा। जिला कृषि अधिकारी अनिल पाठक
ने कृषि से संबंधित, सीएमओ डॉ. एसके शुक्ला ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं तथा पीडी चित्रसेन और एक्सईएन हाईडिल रमेश चंद्रा ने अपने अपने विभागों की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। संचालन संजय पटेल ने किया। आभार ग्राम प्रधान मुन्नालाल ने जताया। इस दौरान एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, सीओ अवधेशकुमार शुक्ल, डीडीओ आरएस गौतम,
एसडीओ विद्युत कौशलेन्द्र सिंह, बीडीओ नदीगांव अजितेश सिंह, तहसीलदार भूपालसिंह, कोतवाल मनवीर सिंह, अनिल भिटौरा, बीडीओ कुठौंद पीसी चंद्रौल, राजीव रेजा, राजू निरंजन, सत्येन्द्र गुर्जर, राकेश पाठक, अभय निरंजन आदि मौजूद रहे।