फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टेडियम में क्रिकेट-हॉकी के गुर सीख सकेंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। इंदिरा स्टेडियम में अब खिलाड़ी क्रिकेट और हॉकी के गुर भी सीख सकेंगे। इसके लिए खेल निदेशालय से मिले आदेश पर जिला खेल कार्यालय उरई में अंशकालिक क्रिकेट और हॉकी के प्रशिक्षक की तैनाती कर दी गई है। स्टेडियम में खिलाड़ियों को क्रिकेट कोच अजहरुद्दीन और हॉकी कोच पूजा बारीकियां सिखाएंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में क्रिकेट कोच अजहरुद्दीन की तरफ से दिसंबर 2022 से प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। इंदिरा स्टेडियम उरई में क्रिकेट का प्रशिक्षण सुबह छह बजे से नौ बजे तक और शाम को तीन बजे से छह बजे तक दिया जा रहा है।
क्रिकेट खेल का प्रशिक्षण शिविर शुरू कर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉकी में कोच पूजा की ओर से प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। हॉकी का प्रशिक्षण भी सुबह छह से नौ बजे और शाम तीन बजे से छह बजे तक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 18 साल से कम के खिलाड़ी हॉकी और क्रिकेट में प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए खिलाड़ियों को स्टेडियम से ही 10 रुपये का फार्म मिलेगा। फॉर्म भरकर दो फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी लगाना अनिवार्य है।
खिलाड़ियों को 11 महीने के प्रशिक्षण के लिए 160 रुपये शुल्क एक बार में जमा करने हैं। स्टेडियम की ओर से क्रिकेट खिलाड़ियों को लेदर बॉल उपलब्ध कराई जाएगी। हॉकी खिलाड़ियों को भी अभ्यास के लिए बॉल मुहैया कराई जाएगी। खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए 7275186310 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें