माधौगढ़। पीआरडी में तैनात युवक ने एसपी को भेजी शिकायत में कहा कि एक चिटफंड कंपनी के कर्मचारियों ने लगभग तीन लाख रुपये निकाल लिए गए।
भुगतान की मांग पर कंपनी के मैनेजर सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र सिहारी निवासी पीआरडी कर्मचारी लक्ष्मीकांत ने एसपी को भेजी शिकायत में बताया कि ऊमरी चौराहा स्थित चिटफंड कंपनी में छह हजार रुपये प्रतिमाह का खाता तीन साल के लिए खोला था।
एजेंट पदम गुप्ता के माध्यम से समय से पैसा जमा करते रहे। परिपक्वता समय सितंबर 2022 था। अब रुपये देने में आनाकानी की जा रही है। उन्होंने जांच कर भुगतान दिलाने की मांग की। (संवाद)