जालौन। उरई मार्ग पर सात मील के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने टमाटर लदी पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक बाल-बाल बच गया, जबकि डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
जालौन निवासी गुड्डू पिकअप में टमाटर लादकर उरई की ओर जा रहा था। सात मील के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक गुड्डू वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सड़क किनारे खाई में उतर गई। हादसे के बाद डंपर चालक रुका नहीं और वाहन लेकर भाग गया। गनीमत रही कि पिकअप चालक को चोट नहीं आई। (संवाद)