फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फिजिक्स-केमिस्ट्री ने तोड़ी अंकों की गणित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2026 की परीक्षा संपन्न हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार पेपर का स्तर मिश्रित रहा, पेपर के कुछ हिस्से आसान तो कुछ कठिन आए थे। फिजिक्स केमिस्ट्री ज्यादा कठिन थी। ऐसे में अंकों का अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल का पेपर कुछ सरल था। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर अपनी राय साझा की।
नहीं, पेपर को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 1597 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 34 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की गई। जूते पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को बाहर ही जूते उतरवाने पड़े जबकि घड़ी और बेल्ट भी गेट पर जमा कराए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके बायोमीट्रिक कराने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी विनय कुमार सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय, दयानंद वैदिक कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और चेकिंग प्रक्रिया को परखा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं एसपी ने प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी केंद्रों पर सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे, जो लगातार निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें