फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिजली कटौती के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन

गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश सचिव दीनदयाल काका ने कहा कि जिले में लोग बिजली कटौती से त्रस्त हैं। सरकार बिजली आपूर्ति नहीं दे पा रही है।
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती की 24 घंटे बिजली उपलब्ध करा सकती है तो यूपी की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं दे पा रही है। उन्होंने जिले के बिजली विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जांच के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कटौती और उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद ही होता है तो पार्टी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। इस दौरान मुकेश राजपूत, मिथुन सोनी, रामानंद श्रीवास्तव, प्रवीण, जगदीश गुप्ता, चंद्रभान वर्मा ,विशाल, नरेंद्र प्रताप, जयशंकर, मिथिलेश, उदय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें