फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसी कोच में महिलाओं से अभद्रता करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेन के एसी कोच में महिलाओं से अभद्रता करने वाले एक व्यक्ति को आरपीएफ ने कंट्रोल रूम से आई सूचना के आधार पर उरई में उतार लिया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ के उरई थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक गंभीर सिंह को कंट्रोल रूम झांसी से सूचना मिली कि गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15023 में एसी कोच में सवार एक यात्री नशे की हालत में कोच में सवार महिलाओं समेत अन्य यात्रियों से अभद्रता कर रहा है। उसे टिकट निरीक्षक के साथ भी अभद्रता की।
इस पर जब ट्रेन उरई स्टेशन पर रुकी तो आरपीएफ दरोगा पुलिस बल के साथ कोच में पहुंचे और अभद्रता करने वाले पश्चिम चंपारण बिहार के बेरिया निवासी शिवनाथ तिवारी (36) को कोच से उतारना चाहा तो उसने आरपीएफ जवानों के साथ भी अभद्रता कर दी और सरकारी काम में बाधा डाली। इस पर आरपीएफ ने यात्री को ट्रेन से उतारकर उसके खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक को झांसी की रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें