फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रय स्थलों में रह रहे लोगों को मिलेगी मानसिक काउंसलिंग की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लॉकडाउन के दौरान आश्रय स्थलों या शेल्टर होम में रहने वालों को मानसिक तनाव बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहल की है। उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए अब उनकी काउंसलिंग की जाएगी। इस संबंध में महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सीएमओ और जिला अस्पताल के सीएमएस को एक पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

पत्र में मानसिक स्वास्थ्य के राज्य नोडल अधिकारी सुनील पांडे ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भूमिका अहम है। कोर्ट ने सरकार से अपेक्षा की है कि वह सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के दौरान समस्त शेल्टर होम्स में आमजन को किसी तरह के मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एके सक्सेना ने बताया कि शासन के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान शेल्टर होम में रह रहे प्रवासी मजदूरों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए समय समय पर काउंसलिंग की जाएगी।
इस कार्य के लिए जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत तैनात अर्चना विश्वास और मेरठ की आरती की मदद ली जाएगी। वे मौके पर जाकर और फोन पर लोगों की मानसिक काउंसलिंग करेंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम या अन्य कार्यक्रम में तैनात क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, काउंसलर्स और साइकोलॉजिस्ट की भी सेवाएं ली जाएंगी।
विज्ञापन

छह नए डाक्टरों की हुई तैनाती
उरई। जिले में छह नए एमबीबीएस डाक्टर मिले हैं। डा. मनीष कुमार को जालौन ब्लाक के वीरपुरा में, डा. विवेक तिवारी को माधौगढ़ के गोहन में, डा. सर्वेश कुमार को रामपुरा के नरौल में, डा. तारा शहजानंद को नदीगांव के कुदारी एवं सुलभ बरनाला को गोवर्धनपुरा पीएचसी में तथा डा. कुलदीप सिंह को कदौरा सीएचसी में तैनात किया गया है। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने तत्काल प्रभाव से सभी को ज्वाइनिंग करा दी है।
आपदा कोष में दिया एक दिन का वेतन
उरई। सीएमओ कार्यालय और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की ओर से डीएम आपदा राहत कोष में लगभग एक लाख रुपये दिए गए हैं। इसमें सीएमओ डॉ अल्पना बरतरिया, एसीएमओ डॉ बीएम खैर, सत्यप्रकाश, डॉ एसडी चौधरी, चीफ फार्मासिस्ट सुबोध शुक्ला, सीएमओ स्टेनो एसके त्रिपाठी, राघवेंद्र भदौरिया, सतीश, संतोष कुमार के साथ ही जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ सुग्रीव बाबू व उनके विभाग की ओर से स्टाफ समेत करीब 70 कर्मचारियों ने अपना एक-एक दिन का वेतन 99300 रुपये जिलाधिकारी आपदा राहत कोष में दान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें