फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म जुड़वा भाई की शूटिंग देखने उमड़ी भीड़

Tue, 18 Jul 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
विज्ञापन
शूटिंग में अभिनय करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटरा। बेतवा नदी के किनारे जुड़वा भाई फिल्म की शूटिंग में फिल्म इंडस्ट्री की टीम के पहुंचने पर क्षेत्र में सैकड़ों ग्रामीण कलाकारों को देखने के लिए मौके पर पहुंच गए। टीम ने यहां एक गीत की सूटिंग की। कुछ ग्रामीणों ने भी इसमें छोटे छोटे किरदार निभाए। फिल्म की शूटिंग क्षेत्र के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनी रही।
विज्ञापन


जिले की सरकार फिल्स के बैनर तले बन रही फिल्म जुड़वा भाई की इन दिनों शूटिंग चल रही। मंगलवार को जिले के कोटरा क्षेत्र में बेतवा नदी के  किनारे इस फिल्म का एक गाने की शूटिंग की गई जिसे देखने के लिए सैकड़ों लोग नदी के किनारे पहुंच गए। पूरा दिन यहां लोग फिल्मी सितारों ताकते झाकते नजर आए। फिल्म के डायरेक्टर वली खान ने बताया कि फिल्म के होरो सलमान बेग, हीरोइन रश्मि है। फिल्म का गीत इरफान खान ने लिखे है। फिल्म जल्द ही जिले के सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें