फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: पेंशन 49 साल, नौकरी 32 साल और उम्र 105 साल

विज्ञापन
बाबूराम द्विवेदी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। नौकरी से ज्यादा पेंशन लेने वाले बाबूराम द्विवेदी (105) जिले के सबसे उम्रदराज पेंशनर हैं। उन्होंने नौकरी तो केवल 32 साल की लेकिन पेंशन 49 साल से ले रहे हैं। पिछली बार सबसे बुजुर्ग पेंशनर के रुप में उन्हें सम्मानित भी किया गया था। इस समय वे स्वस्थ हैं और गांव में रह रहे हैं। कई लोग उनसे अक्सर सलाह लेने आते हैं।
विज्ञापन

जिले के हरदोई राजा गांव निवासी पेंशनर बाबूराम द्विवेदी (105) के बेटे, बेटियां भी सेवानिवृत्त होकर पेंशन पा रहे हैं। 8 जनवरी 1915 में जन्मे बाबूराम द्विवेदी पांच अगस्त 1938 में राजस्व विभाग में भर्ती हुए थे। करीब 32 साल नौकरी करने के बाद अमीन पद से 31 दिसंबर 1970 को सेवानिवृत्त हुए थे।
इसके बाद एक जनवरी 1971 से उन्हें पेंशन मिलनी शुरू हुई जो अब तक जारी है। उनके सबसे बड़े बेटे रामनरेश (69) शिक्षा विभाग और दूसरे बेटे रमेश चंद्र (67) एडीओ पंचायत से सेवानिवृत्त हैं। छोटी बहू प्रभा (66) स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर के पद से रिटायर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें