फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाएं शीघ्र निपटाएं, वांछितों को पकड़ें : एसपी

विज्ञापन
माधौगढ़ कोतवाली में निर्देश देते एसपी डॉ. सतीश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। पुलिस अधीक्षक डा सतीश कुमार ने कोतवाली परिसर पर थानों के अर्दली रूम में लंबित पड़ी विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने और वांछितों को पकड़ने के निर्देश थानाध्यक्षों को दिए। फिर एसपी ने कोतवाली परिसर पर पौधरोपण किया।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में दोपहर अर्दली रूम के दौरान मातहतों को हिदायत देते हुए एसपी ने कहा कि छोटी सी लापरवाही बड़े से बड़े घटना को अंजाम देती है। इसलिए विवाद वाले मामलों को ठीक ढंग से निपटाएं। कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन में गश्त में तेजी करें, किसी को अनावश्यक परेशान न करें। उन्होंने थानाध्यक्षों व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिया कि लंबित पड़ी विवेचनाओं का निस्तारण शीघ्र करें।
महिला, बाल अपराधों पर सख्ती दिखाई जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त करें ताकि अपराधों में लगाम लग सके। गांवों में अधिकांश जगह जुआ व अवैध शराब का कारोबार होता है, इसकी जानकारी कर कार्रवाई करें। इस दौरान सीओ संजय कुमार शर्मा, कोतवाल सुनील कुमार सिंह,गोहन थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, रेंढऱ थानाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, रामपुरा थानाध्यक्ष संजय मिश्रा, बंगरा चौकी प्रभारी राजीवकांत, दरोगा योगेंद्र सिंह, अशोक यादव, प्रेमपाल, पुल्लन पाल, रामवीर सिंह, पंकज यादव, अखिलेश, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें