फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक ही काम के लिए तीन फर्मों को भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महेबा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुढा खास में इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इसमें पंचायत व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक ही कार्य के लिए नियमों को दरकिनार कर तीन अलग-अलग फर्मों के नाम लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटरलॉकिंग कार्य में चौहान ट्रेडर्स को 1,50,124 रुपये, नैना कॉन्ट्रैक्टर को 60,400रुपये और सृष्टि एंटरप्राइज को 72,076 रुपये का भुगतान किया गया। नियमानुसार किसी भी निर्माण कार्य का टेंडर एक ही फर्म के नाम होता है और भुगतान भी उसी को किया जाता है। इतना ही नहीं, मजदूरी का 74,826 रुपये का भुगतान भी ग्राम प्रधान राज भोज द्वारा स्वयं अपने खाते में लिया गया, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। मजदूरी का भुगतान मजदूरों के खातों में होना चाहिए।

मामले में एक और गंभीर अनियमितता सामने आई है, जिसमें मिट्टी फिलिंग कार्य के नाम पर 10,035 रुपये का भुगतान भी ग्राम प्रधान के खाते में दर्शाया गया है, जबकि पंचायत निधि से इस प्रकार के कार्य का भुगतान किए जाने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मामले में नियमों की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। एक ही कार्य में तीन फर्मों को भुगतान किया जाना स्पष्ट रूप से वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें