फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कोंच सीएचसी में गर्मी से बेहाल मरीज, कूलर-एसी बंद

विज्ञापन
फोटो-11-कोंच सीएचसी में दवा और पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोंच। भीषण गर्मी के बीच सीएचसी में अव्यवस्थाएं मरीजों पर भारी पड़ रही हैं। अस्पताल में रोजाना बढ़ रही भीड़ के मुकाबले न तो ठंडक के पर्याप्त इंतजाम हैं और न ही पीने के ठंडे पानी की सुविधा। हालात यह हैं कि वार्ड, ओपीडी, पर्चा काउंटर और दवा वितरण केंद्र तक लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में लगे कूलर या तो खराब पड़े हैं या अपने स्थान से गायब हैं। पंखे भी कई जगह बंद हैं, जिससे उमस और गर्मी में मरीजों की हालत खराब हो रही है। पर्चा बनवाने के लिए लगी लंबी लाइनें गेट के बाहर तक पहुंच रही हैं। बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां न होने से मरीजों को जमीन पर बैठना पड़ रहा है।

पीने के पानी की स्थिति भी बदतर है। अस्पताल में लगा वाटर कूलर कई महीनों से खराब पड़ा है। कई बार ठीक कराने के प्रयास के बावजूद इसे चालू नहीं कराया जा सका। मजबूरन मरीज और उनके परिजन बाहर से पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। हालांकि जिम्मेदार सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन




गर्मी में परेशान हो रहे मरीज और तीमारदार

ग्राम पड़री निवासी उस्मान ने बताया कि वह बच्चों को दिखाने आए हैं और सुबह से पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे हैं। भीड़ अधिक होने के साथ पंखे भी बंद हैं और कूलरों का पता नहीं है। ऐसे में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने पंखों की मरम्मत और कूलरों की व्यवस्था कराने की मांग की।



लंबे समय से खराब वाटर कूलर, खरीद कर बुझा रहे प्यास

ग्राम खुर्द निवासी पुनीत का कहना है कि अस्पताल में पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा है, जिससे बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है।


सीएचसी में छह कूलर, पांच एसी और एक वाटर कूलर उपलब्ध है। कूलर और एसी का मेंटीनेंस करा दिया गया है। आरओ लगा है, जिसमें सामान्य पानी उपलब्ध है।

- डॉ. अनिल कुमार शाक्य, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी कोंच

फोटो-11-कोंच सीएचसी में दवा और पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

फोटो-11-कोंच सीएचसी में दवा और पर्चा काउंटर पर लगी भीड़। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें