फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में देखे गए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/कोंच/मुहम्मदाबाद। जिले में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजन किया गया। इसमें कुल 1865 मरीज देखे गए। उनकी जांच कर उन्हें दवाएं भी दी गई। इस दौरान आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों के गोल्डनकार्ड भी बनाए गए। ऐर पीएचसी में डकोर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ इदरीश मुहम्मद के नेतृत्व में मेला लगाया गया। इसमें 102 मरीज देखे गए। आटा में एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, रविवार को विकास खंड नदीगांव के ग्राम गोवर्धनपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 56 रोगियों का परीक्षण किया गया। 19 मरीजों की खून, ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की गई और वजन किया गया। जरूरतमंदों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान डॉ. सुलभ, डॉ. अखिलेश, डॉ. दीपक सेंगर, महेंद्र सचान, एलटी विनय वाजपेयी के अलावा आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
जालौन नगर में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरीपुरा में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के माध्यम से सरकार की मंशा है कि मरीजों को एक ही स्थान पर अधिक से अधिक जांचों और दवाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इसके माध्यम से मरीज और उनके तीमारदारों को अधिक भागदौड़ नहीं करनी पड़ती है। आरोग्य मेले के दौरान 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही पांच बच्चे और छह गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, धीरज बाथम, सतेंद्र खत्री, उपेंद्र सिंह, रामू गुप्ता, फार्मासिस्ट रूबी, उमा देवी, आरती यादव, स्टाफ नर्स रेनू देवी, जयंती देवी, एएनएम कन्हैया, रेखा देवी, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें