कदौरा। क्षेत्र में झोलाछाप और अवैध पैथोलॉजी लैब की शिकायतें मिलने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने उनके खिलाफ अभियान शुरू किया है। नगर में स्थित छह पैथोलॉजी समेत दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस थमाकर दस्तावेज और पंजीयन के प्रमाण मांगे हैं।
नोटिस मिलते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को मिली शिकायत के अनुसार नगर में कई क्लीनिक और पैथोलॉजी बिना पंजीयन के चल रहे हैं। पैथोलॉजी में रेट बोर्ड नहीं हैं।
मनमर्जी के रुपये वसूले जाते हैं। विरोध करने पर झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सीएमओ एनडी शर्मा के निर्देश पर नगर में कार्रवाई शुरू की गई है।