फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटरसिटी की लेटलतीफी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर झांसी लखनऊ इंटरसिटी लगातार छह घंटे से अधिक देरी से चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। सुबह और रात को आने वाली दोनों समय की इंटरसिटी एक्सप्रेस देर से आने के कारण यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 11109 अपने निर्धारित समय 7.46 के स्थान पर दोपहर 1:11 बजे करीब 4 घंटा तक देरी से उरई पहुंची। वहीं गुरुवार की रात भी ट्रेन साढ़े छह घंटे देरी से आई थी। लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 8.05 बजे के स्थान पर रात 2:30 बजे यानी 6.30 घंटे देरी से उरई पहुंची। जिससे इंटरसिटी से झांसी से दिल्ली जाने वाली यात्रियों को बस द्वारा यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने को चार गुना अतिरिक्त किराया देना पड़ा।
झांसी-लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी को लाइफ लाइन ट्रेन का दर्जा दिया गया है। इस ट्रेन से यात्री समय से अपनी ड्यूटी स्कूली छात्र और लखनऊ जाने वाले मरीज समय से पहुंच जाते हैं, लेकिन कुछ दिनों से इसके संचालन में गड़बड़ी होने के कारण यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर निवासी अध्यापक अरविंद कुमार का कहना है कि उनको अक्सर इलाज के लिए पीजीआई जाना पड़ता है। उनका रिजर्वेशन इंटरसिटी से होता है लेकिन समय से न आने के कारण उन्हें काफी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा है कि रेल प्रशासन इस ओर ध्यान दें ताकि यात्रियों को सहूलियत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें