फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोडवेज बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दिल्ली से हमीरपुर जा रहे एक यात्री की रोडवेज बस में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


बुधवार को कानपुर देहात के हरपुरा गांव निवासी चंद्रभान (45) दिल्ली से रोडवेज बस द्वारा हमीरपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान ज्ञान भारती चौकी के पास अचानक तबीयत खराब हो गई और वह सीट पर ही अचेत होकर गिर पड़े।

सहयात्रियों ने इसकी जानकारी बस चालक को दी। चालक ने तत्काल बस रोककर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस में पहुंचकर यात्री की जांच की। जांच में चंद्रभान मृत पाए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उरई भेज दिया। पुलिस घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देने की कार्रवाई में जुटी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें