फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: साबरमती एक्सप्रेस में यात्री की हालत बिगड़ी, मौत

Tue, 02 Apr 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बनारस से इलाज करा रहे लौट रहे यात्री की साबरमती एक्सप्रेस में हालत बिगड़ने से मौत हो गई। डकोर थाना क्षेत्र के गोरन निवासी चंद्रशेखर (45) पुत्र अभय प्रताप पत्नी के साथ बनारस से इलाज कराकर लौट रहे थे। अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और कोच में ही मौत हो गई। तब तक ट्रेन उरई पहुंच चुकी थी। यात्रियों की सूचना पर जब प्लेटफार्म नंबर 3 पर सुबह करीब चार बजे ट्रेन पहुंची तो जीआरपी के दरोगा महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों के सहयोग से मृतक के शव को उतारा। इसके चलते ट्रेन को पांच मिनट अतिरिक्त रोक कर चलाया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक कैंसर का मरीज था। जिनका ऑपरेशन बनारस में पिछले महीने हुआ था। वह चेकअप कराकर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की सहमति पर शव को परिजनों को सौंप दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें