फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरभरा कर गिरा यात्री प्रतीक्षालय, दो घायल

विज्ञापन
रामपुरा में महाराणा प्रताप चौराहे पर बना प्रतीक्षालय गिरा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
भरभरा कर गिरा यात्री प्रतीक्षालय, दो चुटहिल
विज्ञापन

पांच साल पहले ही बना था, मची अफरा तफरी
फोटो-17 प्रतीक्षालय का मलबा हटाती जेसीबी।
फोटो-19 चुटहिल संदीप
फोटो-20 चुटहिल मोंटी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। कस्बे में थाने के सामने ऊमरी बस स्टैंड पर बना यात्री प्रतीक्षालय गुरुवार शाम भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। मलबे में दबकर प्रतीक्षालय में बैठे दो युवक मामूली रुप से चुटहिल हो गए। जिन्हें इलाकाई लोगों ने निकाला। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया गया। इलाकाई लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय पांच साल पुराना है, तब से एक बार भी मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पंचायत रामपुरा में वर्ष 2015 में तत्कालीन चेयरमैन अशोक खटीक के समय में कस्बे में यात्री प्रतीक्षालयं का निर्माण कराया गया था। जिसकी अनुमानित लागत 4 लाख 80 हजार के लगभग थी। प्रतीक्षालय में प्राइवेट बसों के यात्री रोजाना बड़ी संख्या में मौजूद रहते थे। गुरुवार शाम अचानक पूरा प्रतीक्षालय भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे वहां खड़े संदीप कुमार (23) पुत्र अमरसिंह राठौर व मोंटी (18) पुत्र रामबिहारी राठौर निवासीगण ग्राम कघावली थाना बिठौली जिला इटावा मलबे में दब गए। जिन्हें राहगीरों ने तत्काल निकालकर अस्पताल पहुंचवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनिकी छुट्टी कर दी गई। घायलों के मुताबिक व अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे कि अचानक पूरा प्रतीक्षालय ही उन पर गिर गया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटा तब किसी के दबे नहीं होने की खबर से राहत मिली। इलाकाई लोगों का कहना है कि कुछ देर पहले ही प्रतीक्षालय में बसों का इंतजार करने वालों की संख्या अधिक थी, यदि तब गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। पिछले काफी समय से प्रतीक्षालय की मरम्मत भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें