गुरसहायगंज। चलती ट्रेन से गिरा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
उसकी जेब में रखे मोबाइल पर उसके चाचा की कॉल आई तो उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के थाना नवाबगंज के गांव पतौरा निवासी स्वदेश पाल (40) शुक्रवार की शाम ट्रेन से कन्नौज से दरियागंज जा रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के रामाश्रम के निकट वह ट्रेन से गिर गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रामाश्रम चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां उसकी मृत्यु हो गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की जेब से कन्नौज से दरियागंज का टिकट मिला है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।