कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन रानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा काम रुकवाते
- फोटो : ORAI
कालपी। नगर के प्रवेश द्वार यमुना पुल के पास हाईवे अथॉरिटी की ओर से बनाए जा रहे रानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा स्थल व पार्क का काम शनिवार को विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने रुकवा दिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता व डिजाइन पर गहरी नाराजगी जताते हुए तत्काल काम बंद करने के लिए कहा। विधायक ने बताया कि मामले से डीएम को भी अवगत करा दिया गया है।
बता दें कि नगर के प्रवेश द्वार पर रानी लक्ष्मी बाई की घोड़े पर सवार ऊंची प्रतिमा लगाई जानी है। साथ ही आसपास के क्षेत्र का पार्क के रूप सुंदरीकरण होना है। यह काम हाईवे अथॉरिटी की ओर से कराया जा रहा है। शनिवार को विधायक नरेंद्र जादौन निर्माण कार्य का स्थल पर औचक रूप से पहुंचे और निमार्ण कार्य की स्थिति को परखा। इस दौरान काम की गुणवत्ता देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल हाईवे अफसरों को काम बंद करने के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद तत्काल बाद काम बंद करा दिया गया। विधायक नरेंद्र जादौन ने बताया कि प्रतिमा ऊंचाई पर लगनी है, डिजाइन पहले से ही निर्धारित है। इसके बाद मौके पर छोटा बेसमेंट बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों डीएम प्रियंका निरंजन भी ऊंचाई पर प्रतिमा लगाने का निर्देश दे चुकी हैं। बावजूद इसके अफसर मनमानी कर रहे है। उन्होंने कहा कि काम डिजाइन के अनुसार ही गुणवत्ता के से नहीं किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि मामले से डीएम को अवगत करा दिया गया है। उधर हाईवे अथार्टी के जनसंपर्क अधिकारी से इस बाबत संपर्क नही हो सका।
--------------
फोटो-29- वेतवा में पलट पड़ा डंपर। संवाद
अनियंत्रित ट्रक नदी में पलटा
कोटरा। क्षेत्र में बेतवा नदी पर बने कच्चे पुल से बालू से भरा ओवरलोड ट्रक निकलते समय पलट कर नदी में गिर गया है। हादसे में गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। शनिवार को एक डंपर ट्रक बेतवा कच्चे पुल से निकल रहा था, पुल से निकलने के दौरान वह संतुलन खो बैठा और नदीं में जा गिरा। (संवाद)