फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैरामोर्ट्स के जवानों ने आसमान पर दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sun, 15 Oct 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंफैंट्री-डे के उपलक्ष्य में पैरामोर्ट्स के जवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जवानों के करतब देखकर मैदान में मौजूद अधिकारी, स्कूली बच्चे व जवान तालियां बजाए बिना नहीं रह सके।
विज्ञापन

शनिवार को सिखलाइट इंफैंट्र रेजिमेंटल सेंटर में पैरामोटर्स डिस्प्ले का आयोजन किया गया। प्रदर्शन का संचालन सेना की विशिष्ट पैराशूट रेजिमेंट की टीम ने किया। 27 अक्तूबर को मनाए जाने वाले इंफैंट्री डे का हिस्सा रहे इस कार्यक्रम को देखने के लिए पूरा मैदान खचाखच भरा रहा। पैरामोर्ट्स एक मोटर चालित पैराशूट होता है, जो जमीन की सतह से उड़ान भरता है। प्रदर्शन के दौरान, पैरामोटर्स टीम के छह पायलटों ने साहसी युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया। हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखकर रोमांचित हो उठे। मुख्य कार्यक्रम के बाद शस्त्र प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया।. इसमें सैन्य अधिकारियों ने स्कूली बच्चों व अन्य को भारतीय सेना की साहसिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कमांडेंट ब्रिगेडियर सीएस अग्रवाल, डिप्टी कमांडेट कर्नल पुष्पेद्र झिंगवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें