फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेतवा नदी पर 99 करोड़ से बनेगा सामानांतर पुल

Sun, 07 Apr 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जालौन जिले को हमीरपुर जनपद से मिलाने वाली बेतवा नदी पर 99 करोड़ रूपये की लागत से 700 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। नदी के ऊपर बनने वाले पुल का काम शुरू हो गया है। इस काम को करने की जिम्मेदारी हरियाणा की एक कंपनी को दी गई है। कंपनी को दो साल में काम पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले के अंतिम छोर के गांव मुहाना में बेतवा नदी पर 17 जून 1983 को पुल बनाया गया था। इस पुल के बनने से जिला हमीरपुर जनपद से सीधा जुड़ गया था और लोगों को घूमकर जाने की झंझट से मुक्ति मिल गई थी। बाढ़ के दौरान होने वाली समस्याएं भी दूर हो गई थीं। इस पुल को बने हुए चालीस साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, बेतवा नदी पर मौरंग खनन का काम भी होता है। ओवरलोड वाहनों की आवाजाही होती है। जिसकी वजह से यह पुल जर्जर हो गया है और मरम्मत मांग रहा है। हमीरपुर और जालौन सीमा से जुड़ा होने के कारण यह काम लंबे समय से लटका हुआ था। लोगों की समस्याएं को देखते हुए शासन ने बेतवा नदी पर इस पुल के सामानांतर एक और नया पुल मंजूर किया है। इस पुल के बनने से काफी राहत मिलेगी। (संवाद)
..............


इस पुल से हमीरपुर व एमपी तक जाने का रास्ता
बेतवा पुल पर इस बार मुहाना तक और उस पर चिकासी तक हमीरपुर जनपद की सीमा है। इस पुल से होते हुए राठ, हमीरपुर, पनवाड़ी, महोबा, छतरपुर, खजुराहो, सतना आदि को जोड़ता है। इस पुल के बनने से रोजाना आने जाने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। पुराना बेतवा पुल राज्य सेतु निगम ने 17 जून 1983 को बनाया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन मंत्री रणजीत सिंह जूदेव ने किया था।
विज्ञापन

..................

दोनों ओर 200-200 मीटर तक बनेगी सड़क
सेतु निगम के इंजीनियर एके शर्मा ने बताया कि यह काम हमीरपुर सेतु निगम सब डिवीजन के अंतर्गत कराया जा रहा है। करीब 99 करोड़ की लागत से होने वाले इस काम में हमीरपुर और जालौन की सीमा में 200-200 मीटर सड़क भी बनाई जाएगी। पुल का काम शुरू हो गया है। मार्च 2026 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। काम पूरा होने से दोनों जिलों के लोगों को खासा लाभ होगा।

पुल एक नजर में
पुल की लंबाई-700 मीटर
चौड़ाई साढ़े सात मीटर
एक कोठी की दूरी 54 मीटर
कुल लागत-99 करोड़ रुपये
काम पूरा होेने की अवधि-मार्च 2026
पुल के अलावा दोनों ओर 200-200 मीटर सड़क बनेगी

.............
पुल बंद होने से हो जाती थी दिक्कत
फोटो-12-हीरालाल। संवाद
मुहाना के हीरालाल बताते हैं कि एक पुल से दिक्कत होती थी। कई बार मेंटीनेंस के काम के चलते पुल बंद कर दिया जाता था। जिससे आवाजाही प्रभावित होती थी। अब दूसरा पुल बनने से सहूलियत मिलेगी।

अलग-अलग पुलों से निकलेंगे वाहन
फोटो-13-ब्रजेश त्रिपाठी। संवाद
मुहाना के ब्रजेश त्रिपाठी का कहना है कि मौरंग लदे ट्रकों की आवाजाही से सरिया निकल आए थे। अब नया पुल बन रहा है, जिससे एक तरफ से ओवरलोड वाहन आएंगे और दूसरे मार्ग से खाली वाहन निकलेंगे, जिससे पुल अधिक समय तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें