फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 06 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार में स्थित कागज के गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने से बाजार में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। टरननगंज कालपी बाजार के टाकीज रोड में बजरंग दास विश्नोई के कागज के गोदाम में माल भरा हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग सुलगने लगी
विज्ञापन


और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगल बगल के दुकानदारों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक आरएस तोमर, आरक्षी नफीस खान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर बाजार में दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। आग पर जब तक काबू

पाया जाता, तब तक भारी मात्रा में कागज जलकर राख हो गया। उल्लेखनीय है कि गोदाम मालिक बजरंग विश्नोई वर्तमान समय में दिल्ली में सपरिवार रह रहे हैं। इस आग की घटना की सूचना गोदाम मालिक विश्नोई को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें