फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान राख

Wed, 01 Jun 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
सेना आयुध में लगी आग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कालपी कोतवाली के मुहल्ला टरननगंज स्थित एक कागज की फैक्ट्री में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग की चपेट में आकर सामान धूधूकर जलने लगा। आग की लपटें देख वहां पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी गई। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आंकलन नहीं हो सका है।     जानकारी
विज्ञापन


के मुताबिक टरननगंज निवासी नसीम खां की कागज फैक्ट्री है। बुधवार की शाम करीब 7 बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग से वहां रखा कच्चा में बना हुआ कागज जलने लगा। आग की लपटें देख वहां अफरा तफरी मच गई। वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल गाड़ियां भी आ गई। खबर लिखे जाने तक

आग लगी थी। इससे नुकसान का आंकलन नहीं हो सका। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इससे पहले भी एक कागज फैक्ट्री में आग लग गई थी। इससे कागज फैक्ट्री संचालकों में रोष है, उनकी मांग है कि दोनाें ही आगजनी की घटनाआें की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें