फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पापा आकर ले जाओ, वरना शाहरुख मार डालेगा...

विज्ञापन
फोटो - 29 नाजरा खातून की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम चतेला निवासी अल्ताफ हुसैन की 26 वर्षीय पुत्री नाजरा खातून की संदिग्ध हालात में ससुराल में मौत हो गई। घटना गोंडा जनपद के कटहा रोड स्थित अजनी आरा मशीन के पास की बताई जा रही है। नाजरा ने पापा आकर ले जाओ, वरना शाहरुख मार डालेगा... फरियाद लगाते हुए गुहार लगाते हुए वीडियो भेजा था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, ससुराल पक्ष मायके वालों के पहुंचने से पहले ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पिता और भाई मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। विवाहिता के पिता अल्ताफ हुसैन और भाई अशफाक मुहम्मद ने बताया कि करीब पांच माह पहले नाजरा ने एक वीडियो बनाकर भेजा था, जिसमें उसने रोते हुए कहा था, “पापा आकर ले जाओ, वरना शाहरुख मार डालेगा। फोन तोड़ दिया है, बहुत परेशान करते हैं।” वीडियो में उसने जान का खतरा बताते हुए ससुराल से ले जाने की गुहार लगाई थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष का उत्पीड़न जारी रहा।

बताया गया कि वर्ष 2017 में नाजरा खातून का निकाह गोंडा निवासी शाहरुख उर्फ रियाज के साथ हुआ था। मामले में गोंडा पुलिस ने पति शाहरुख उर्फ रियाज, सास रुखसाना, ससुर इलियास, देवर शाहबाज तथा देवरानी रोशनी खातून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें