फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों में गड़बड़ी रोकने को गांव-गांव तैयार की जाएगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नई पंचायतों के गठन के बाद अब उन्हें बेहतर बनाने, भ्रष्टाचार से बचाने और पंचायती राज व्यवस्था के नियमानुसार संचालन के लिए ग्राम स्तर पर प्रशिक्षित टीम तैयार की जाएगी। ग्राम पंचायत सशक्तिकरण संस्थान के द्वारा प्रथम चरण में दस हजार ग्राम पंचायतों पर कार्य करने की योजना है। यह निर्णय संस्थान की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता तथा विलेज पंचायत एम्पावरमेंट इंस्टीट्यूट के निदेशक अमित इतिहास कार्य शुरू कर रहे हैं। अमित ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 58 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतें हैं। आज भी पंचायती राज व्यवस्था जमीन पर नियमानुसार संचालित नही हो पा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की बैठकें, पंचायत की समितियां, ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायतों के भुगतान और कार्य के मानक सहित बहुत सारे विषयों पर लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
उन्होंने ग्राम पंचायत के तीस से ज्यादा विषयों का प्रशिक्षण मॉड्यूल खुद तैयार किया है। प्रथम चरण में बुंदेलखंड के सात जिलों सहित लगभग दस हजार ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षित व्यक्ति तैयार करने की योजना है। अभी संस्थान के पास 35 जनपदों में टीम तैयार हो चुकी है। संस्थान के उप निदेशक सुल्तान मेहंदी ने बताया कि प्रशिक्षार्थी के लिए पूरी किट को तैयार किया गया है। इस दौरान पंचायत ट्रेनर आराधना चौहान, आदित्य तिवारी, रुपेंद्र रावत, ऋषि कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें