फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव : 1256 में 993 मत पडे़

Fri, 30 Sep 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मतदान स्थल का निरीक्षण करते सीओ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचायत उप निर्वाचन 2016 में कुठौंद ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंगपुर में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। सुबह शांति पूर्ण माहौल में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। शाम पांच बजे तक 77 फीसदी मतदान हुआ। सुबह से वोटरों में तीसरी सरकार चुनने के लिए उत्साह दिखा। यही वजह रही कि सुबह के समय मतदान तेजी से हुआ। मत पेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के
विज्ञापन


बीच स्ट्रांगरूम में रखवाया गया। कुठौंद विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसिंगपुर में रिक्त प्रधान पद के  लिए हुए उप चुनाव में मतदान शुक्रवार को कराया गया। सुबह के समय दोनों ही मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। सुबह 10 बजे तक 552 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शांति पूर्ण माहौल में मतदान शाम पांच बजे तक हुआ। दोनो ही

मतदेय स्थलों पर 1256 मतदाताओं में से  77 फीसदी ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों ने ब्लाक में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा किया। यहां पर निर्वाचन अधिकारी अखिलेश कुमार गौड़ ने स्ट्रांग रूम को कड़ी सुरक्षा के बीच सील किया।
विज्ञापन


चार को होगा फैसला
हरसिंगपुर ग्राम पंचायत में हुए प्रधान पद के चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार अक्तूबर को होगा। मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के  बाद ही मतगणना के लिए निर्वाचन प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें