फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोडरों में पकड़ा गया 12 लाख रुपये कीमत का पान मसाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी/ महेबा। चुर्खी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो लोडरों में भरकर जा रहा लाखों रुपये की कीमत का एक नामी कंपनी का पान मसाला बरामद किया है। एसडीएम का कहना है कि लाकडाउन के दौरान पान मसाला, गुटखा की बिक्री प्रतिबंधित है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चुर्खी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुहाकर खेड़ा के पास दो लोडर वाहन को रोका, जिसमें भारी मात्रा में एक ब्रांडेड कंपनी के पान मसाले की बोरियां लदी थीं। पुलिस दोनों लोडरों को थाने ले आई और जानकारी एसडीएम कौशल किशोर को दी। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ राहुल पांडे व खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चंद्र टीम सहित पहुंच गए। थाना पुलिस ने बताया कि दोनों लोडर लखनऊ से आई हैं।
एक लोडर जालौन व दूसरा कोंच जा रहा था। एक-एक गाड़ी में 44-44 बोरी पान मसाला लदा है। अधिकारियों के अनुसार, करीब 12 लाख का माल है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पान मसाले के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। एसडीएम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि पान मसाला वैध है अथवा अवैध, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें