फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पल्लेदार ने ट्रेन से कटकर जान दी

Tue, 24 Dec 2024 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घर से काम पर जाने की बात कहकर निकले पल्लेदार ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी अंशु वर्मा (30) शहर के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहकर पल्लेदारी का काम करते थे। सोमवार सुबह वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। ओवरब्रिज के पास उसने मालगाड़ी से कटकर जान दे दी। सूचना पर पहुंचे जीआरपी थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता श्रीपत वर्मा ने बताया कि वह सुबह मंडी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें