कालपी में पालिका बैठक में मौजूद विधायक नरेंद्र सिंह जादौन व पालिकाध्यक्ष व अन्य
- फोटो : ORAI
कालपी। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्षा बैकुंठी देवी की अध्यक्षता व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन की मौजूदगी में हुई। बैठक में सर्वसम्मत से नगर के इंदिरा व रानी लक्ष्मीबाई पार्कों का सुन्दरीकरण, हाईवे पर स्वागत द्वार समेत नौ प्रस्ताव पास किए गए।
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि नगर के विकास के लिए विभिन्न दलों से चुनकर आए सदस्यों ने जो एकजुटता का परिचय दिया है वह सराहनीय है। उन्होंने नगर पालिका की ओर से जनता को आवश्यक सभी सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर दिया। उन्होंने सभी से सफाई व कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जनसेवा के कार्यों में जुटने की अपील की। बोर्ड बैठक में नगर पालिका अध्यक्षा बैकुंठी देवी ने कहा कि कोरोना काल में पालिका कर्मियों ने 16-16 घंटे काम कर नगर को साफ स्वच्छ करने का काम किया है। नगर पालिका नगर के विकास के संकल्पित है। बोर्ड बैठक में वरिष्ठ लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। बोर्ड बैठक के बाद अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।