फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नलकूप की पैकिंग खराब, 50 परिवारों के सामने पानी संकट

Sun, 21 Apr 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। चार दिन पहले खराब हुई नलकूप की पैंकिग अब तक सही नहीं हो सकी है। जिसकी वजह से स्थानीय लोग खारे पानी और दूसरे के घरों से पानी लेकर प्यास बुझानें को मजबूर हैं, हालांकि कुछ दिनों से कस्बे में पानी का टैंकर आ रहा है। उसके बावजूद भी लोगों को पानी की जरूरत पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आटा में जलसंस्थान द्वारा सालों पहले दो नलकूपों लगवाए गए थे, जो कस्बे की 18 हजार लोगों को पेयजल पूर्ति करते हैं। चार दिन पहले एक नलकूप की पाइपों में लगी पैकिंग अचानक लीक करने लगी। जिससे पानी बोर में जाने लगा। पानी बोर में जाने से कस्बे के ऊंचाई वाले इलाके में पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। लीकेज के चार दिन बीत जाने के बाद भी पैकिंग सही नहीं हो पाई है। इससे लोग हैंडपंप से प्यास बुझा रहे हैं। उनसे दूषित और खारा पानी आ रहा है।
प्रभावित इलाके में सुबह टैंकर आने पर कुछ लोगों को ही पानी मिल पा रहा है। सबको पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।अंजनी तिवारी, किशोर तिवारी, संजय, अंकुश, मेहंदी हसन, शशिकांत, अतुल, श्यामजी तिवारी ने बताया कि पिछले चार दिन से हमारे घरों में सरकारी नलकूपों से पानी एक बूंद नहीं टपकी है। गर्मी से काफी परेशानी हो रही है। ऑपरेटर हरीशंकर ने बताया कि नलकूप के पाइपों की पैकिंग चार दिन से लीक हो रही है। पैकिंग लीक होने से पानी बोर में चला जाता है। इसलिए ऊंचाई वाले इलाके में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
मामला संज्ञान में आया है, कल कर्मचारियों को भेजकर नलकूप की पैकिंग बदल दी जाएगी। - आलोक कुमार, जेई, जलसंस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें