उरई। अमृत भारत योजना के तहत उरई रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य में संरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बिना अनुमति के प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर दौड़ाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को ही नहीं ट्रेन संचालन में भी खतरा है।
उरई रेलवे स्टेशन के कायाकल्प 15 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। फिलहाल गड्ढे खुदाई का काम चल रहा है। इसमें उरई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चल रहे काम में ठेकेदार की ओर से ट्रैक्टर का उपयोग किया जा रहा है।
प्लेटफार्म पर ट्रैक्टर आने को लेकर स्टेशन अधीक्षक ने भी आपत्ति जताई है। वरिष्ठ मंडलीय संरक्षा अधिकारी अतुल यादव का कहना है कि काम करते वक्त संरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।