फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरलोड डंपर ने ली महिला की जान, जाम से दो घंटे थमा यातायात

विज्ञापन
फोटो - 03 मृतक खुशबू की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
आटा। कालपी-चंडौत मार्ग पर सोमवार रात मौरंग से भरे ओवरलोड डंपर ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। महिला की दो माह की बच्ची बाल-बाल बच गई। चालक डंपर छोड़कर भाग गया। गुस्साए ग्रामीणों ने पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया, लेकिन वह कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अमीसा गांव निवासी प्रदीप अपनी पत्नी खुशबू (23) और बड़ी उसकी बहन गुड्डी (42) के साथ बाइक से हमीरपुर जिले के चंडौत जा रहे थे। सोमवार रात जैसे ही उनकी बाइक कालपी-चंडौत मार्ग पर स्थित झांकेदाई मंदिर के पास पहुंची सामने से आ रहे ओवरलोड डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खुशबू सड़क पर गिर गई, तभी डंपर उसे रौंदते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बाइक चला रहे प्रदीप और पीछे बैठी गुड्डी उछलकर सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। गुड्डी की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए भेजा गया। प्रदीप को हल्की चोटें आईं। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित हो उठे। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने कालपी-चंडौत मार्ग पर जाम लगा दिया और मुआवजे व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह, सीओ कालपी अवधेश कुमार सिंह और आटा थाना प्रभारी अजय सिंह सहित सर्किल के थानों की पुलिस भी पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक मार्ग पूरी तरह बाधित रहा। एसडीएम ने परिजनों को मुआवजा दिलाने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।

जाको राखे साईंया मार सके न कोय
आटा। खुशबू पति प्रदीप व बहन गुड्डी व दो माह की बेटी आराध्या के साथ मायके जा रही थी। खुशबू गोद में दो माह की बेटी आराध्या को लिए थी। डंपर ने बाइक में जब टक्कर मारी तो महिला सड़क पर गिर गई। गोद में लिए उसकी बेटी उछलकर सड़क के किनारे गिर गई। खुशबू को डंपर ने रौंद दिया। वहीं, पति व उसकी बहन घायल हो गई। आराध्या को इस हादसे में खरोंच भी नहीं आई। जैसे ही वहां भीड़ जमा हुई और आराध्या को लोगों ने देखा तो बोले कि जाको राखे साईंया मार सके न कोय। (संवाद)



बेटी के कुआं पूजा कार्यक्रम में शामिल होने आया था प्रदीप
खुशबू ने 4 जनवरी को बेटी आराध्या को जन्म दिया था। 28 मार्च को उसका कुआं पूजन था। इस पर दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला प्रदीप कार्यक्रम में शामिल होने आया था। चूंकि उसकी बड़ी गुड्डी बहन गुड्डी भी उसकी गांव में ब्याही है, इसलिए उसने प्रदीप से कहा कि उसे भी साथ लेकर मायके घुमा लाए। क्योंकि प्रदीप को 31 मार्च को वापस दिल्ली जाना था। लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी मौत उसे बुला रही है।


वर्जन

तहरीर के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। परिजनों को सहायता राशि भी दिलवाई गई है। जांच की जा रही है।


- अजय सिंह, थाना प्रभारी, आटा

फोटो - 03 मृतक खुशबू की फाइल फोटो। संवाद

फोटो - 03 मृतक खुशबू की फाइल फोटो। संवाद

फोटो - 03 मृतक खुशबू की फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें