फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ओवरलोड मौरंग से भरा डंपर पुलिया पर लटका

विज्ञापन
फोटो - 18 धमनी पुलिया पर लटका डंपर। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह टीकर खदान से ओवरलोड मौरंग भरकर उरई जा रहा एक डंपर धमनी पुलिया पर हादसे का शिकार हो गया। पुलिया पर पहुंचते ही अचानक डंपर का टायर फट गया। इससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और डंपर पुलिया के बीचो-बीच लटक गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

हादसे में डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर में क्षमता से अधिक मोरंग भरी हुई थी। ओवरलोडिंग के चलते ही टायर फटने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को सड़क से हटवाकर किनारे कराया गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें