फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी खत्म, पहले दिन स्कूलों में हुई साफ सफाई

Sat, 02 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
कुसमिलिया स्कूल में रजिस्टर दुरस्त करतीं शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए शिक्षण सत्र की 42 दिन की छुट्टी खत्म होने केे बाद शनिवार से स्कूल खुल गए। पहले दिन परिषदीय विद्यालयों के ताले खोले गए। शिक्षकोें ने विद्यालय की साफ सफाई पर अधिक ध्यान दिया। उत्साही बच्चे  स्कूल पहुंचे जरूर, लेकिन पढ़ाई न के बराबर ही हुई। ब्लैक बोर्ड भी खाली रहे। कई विद्यालयों में शिक्षक विलंब से पहुंचे तो कई में ताला लटकता रहा। शहर के परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन
विज्ञापन


सफाई कराई गई। टाउन हाल स्थित प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर में बच्चों की संख्या दहाई केे अंक में भी नहीं पहुंच पाई। तुलसी नगर प्राथमिक पाठशाला, प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज, कन्या प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज समेत शहर केे सभी स्कूल वर्ष 2016-17 केे शिक्षण सत्र में छुट्टी खत्म होने के बाद शनिवार से खुल गए।

मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि केे अनुसार ब्लॉक डकोर क्षेत्र में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति ठीक रही। शनिवार को खुले कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रही। मुहम्मदाबाद में संचालित प्राथमिक विद्यालय में 8 से 10 बच्चे ही पहुंचे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय और कन्या प्राथमिक विद्यालयों एक से पांच बच्चे तो दूसरे में छह
विज्ञापन


बच्चे ही स्कूल पहुंचे। अधिकतर विद्यालयों में में बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे। माधौगढ़ प्रतिनिधि केे मुताबिक प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में नए शिक्षण सत्र की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। नगर समेत

आसपास के इलाके केे विद्यालय खोले गए और उनमें साफ सफाई की गई। शिक्षकों ने रजिस्टर दुरुस्त किए। रामपुरा ब्लाक एवं बीहड़ इलाके के विद्यालयों में शिक्षक विलंब से पहुंचे। इस वजह से जो छात्र विद्यालय सज, धज कर गए भी हो, वह वापस घर लौट गए, इससे पहले दिन पढ़ाई का माहौल तैयार नहीं हो पाया।

वर्जन
ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त हो गया है और शनिवार से सभी विद्यालय खुल गए हैं। शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह समय पर विद्यालय पहुंचे और शिक्षण कार्य पर विशेष ध्यान दें। शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मैं स्वयं ही जुलाई माह में चेकिंग अभियान चलाकर वस्तुस्थिति पर नजर रखूंगा।- प्रदीप कुमार पांडे,बीएसए, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें