फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहा ओवर फ्लो, खेतों में भरा पानी

Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में किसानों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। डकोर क्षेत्र केे गांव टिमरो रजबहा में छोड़ा गया पानी ओवर फ्लो होने से किसान परेशान हैं। स्थिति यह है कि खेतों मेें पानी भर जाने से किसानों को फसलें खराब होने की चिंता है। इसलिए किसान खेतों में पहुंचकर पानी उलीच रहे हैं। वहीं, मजदूर भी मिट्टी डालकर पानी रोक रहे हैं। किसानों ने बताया कि
विज्ञापन


रजबहों की सफाई व खुदाई में भी अधिकारियों ने लापरवाही बरती। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन से मांग की है कि अब नहरों का पानी रजबहा में न छोड़ा जाए। डकोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले उरई टिमरो रजबहा इस समय ओवर फ्लो चल रहा है। वजह है कि पिछले दो दिनों हुई रिमझिम बारिश और नहर विभाग की ओर से छोड़ा गया पानी ओवरफ्लो हो गया

है, जिससे आसपास के इलाके बढे़रा, कुठौंदा, कुसमिलिया, चिल्ली व मुहम्मदाबाद स्थित खेतों में पानी भर गया हैं। जब किसानों को इसकी जानकारी लगी तो परेशान किसान पानी को खेत से उलीचकर निकालने का प्रयास करने लगे। किसान
विज्ञापन


अमित अग्रवाल, उम्मेद अली, राजेश, राहुल, विपिन अग्रवाल की मानें तो रजबहा ओवरफ्लो होने से खेतों में घुसा पानी खेती को नुकसान पहुंचा सकता है। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नहर विभाग को निर्देशित किया जाए कि टिमरो रजबहा के ओवरफ्लो होने के चलते इसमें नहर से पानी न छोड़ा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें