फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शीत लहर का प्रकोप जारी, शाम को अचानक बढ़ रही सर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिन में तेज धूप निकलने और शाम होते ही सर्दी अचानक बढ़ने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। शीतलहर से बचाव के लिए सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने लोगों को सलाह दी है। कहा कि जहां तक संभव हो रात में और सुबह सुबह घर के अंदर रहें। जरूरी होने पर ही दिन में घर से बाहर जाएं। अनेक सतह के ढीले, ऊनी कपड़ों का प्रयोग करें। जुकाम, नाक बहने, नाक से खून आने की स्थिति मे तत्काल डाक्टरों को दिखाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्दी में खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें। सब्जियों और फलों का प्रयोग करें। जिसमें पर्याप्त विटामिन सी शरीर को मिले। इसके प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। खाली पेट घर से बाहर न जाएं। गर्म पेय पदार्थ चाय, काफी, गुनगुने पानी का सेवन करें। बच्चों, बुजुर्गों, कमजोर लोगों की विशेष देखभाल करें। उन्होंने कहा कि हाइपोथर्मिया मेडिकल इमर्जेंसी है तत्काल ही मरीज को गर्म जगह पर रखें।
कंबल से ढकें तथा गर्म पेय पदार्थ पिलायें ।सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि बंद जगह, कमरे में कोयला न जलाएं, क्योंकि इससे निकलने वाली जहरीली गैस कार्बन मोनो ऑक्साइड घातक हो सकती है।
विज्ञापन

क्या न करें-
-ज्यादा देर तक ठंड में न रहे।
-शराब का सेवन न करें।
- ठंड लगी उंगली, हाथ पैर में मालिश न करें।
-यदि व्यक्ति पूरी तरह से होश मे न हो तो पेय पदार्थ न दें।
ठंड लगने का लक्षण
-हाथ, पैर की उंगलिया सफेद पडऩा, नाक, कान सफेद पडऩा
-शरीर का तापमान कम होना, कंपकंपी होना
-बोलने में कठिनाई होना
- नींद न आना, जकडऩ, सांस लेने में दिक्कत, कमजोरी, सुस्ती आना
- जुकाम होने पर डॉक्टर का दिखाना।
उरई। सर्दी और कोहरे को लेकर ट्रेनों की लेटलतीफी थमने का नाम नहीं ले रही है। झांसी से लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस 3 घंटा 45 मिनट, गोरखपुर से मुंबई संत कबीरनगर एक्सप्रेस 2 घंटा, छपरा से मुंबई अंत्योदय एक्सप्रेस 2 घंटा 45 मिनट, प्रतापगढ़ से मुंबई उद्योनगरी एक्सप्रेस एक घंटा, पनवेल से गोरखपुर एक्सप्रेस 2 घंटा, मुंबई से सीतापुर एक्सप्रेस 2 घंटा 26 मिनट देरी से उरई स्टेशन पहुंची। इसके यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें