फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। बीएसए प्रेमचंद यादव ने गुरुवार को डकोर ब्लाक के नौ परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कुछ स्कूलों का तो ताला ही नहीं खुला था। बीएसए ने सभी स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

9:25 बजे प्राइमरी स्कूल मवई में ताला बंद था। उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक व परिचारक गैरहाजिर मिले। प्राइमरी स्कूल पिया निरंजनपुर 9:40 बजे बंद मिला। सुबह 10:05 बजे प्राइमरी कंपोजिट विद्यालय रूरा अड्डू में सहायक अध्यापिका लवली, शिक्षामित्र अर्चना नहीं मिलीं जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद था।
प्राइमरी स्कूल सिहारी दाऊदपुर में भी ताला लटका मिला। प्राइमरी स्कूल हजरतपुरा और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय औता में स्टाफ तो मौजूद मिला। औता के शिक्षक मिशन प्रेरणा की जानकारी नहीं दे सके। बीएसए ने बीईओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें