कोंच (जालौन)। कोंच ब्लॉक के ग्राम विरगुवां खुर्द की दर्जन भर से ज्यादा महिलाओं नेे प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुविधा शुल्क न देनेे पर आवास सूची से नाम गायब कर दिए गए। मंगलवार को एसडीएम अशोक कुमार को शिकायती पत्र देकर महिलाओं नेे कहा कि वह गरीब हैं और आवासों की पात्रता सूची में उनके नाम थे, लेेकिन प्रधान द्वारा मांगे गए सुविधा शुल्क को देेनेे में असमर्थ रहीं, जिसके चलतेे उनके नाम सूची सेे उड़ा दिए गए।
सावित्री, चंदा, विनीता, किरन, कल्लन देवी, नेहा, आशा, सुकुमारी, रती, सगुन, रामवती, रश्मि, कौशल्या, कलावती आदि ने मंगलवार को तहसील में एसडीएम अशोक कुमार को पत्र दिया, जिसमें बताया कि उन्होंनेे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। प्रधान और सचिव द्वारा जो पात्रता सूची तैयार की गई थी उसमें उन लोगों के नाम भी थे, पर प्रधान ने प्रत्येक आवास के एवज में बीस हजार रुपये की मांग की, जिसे महिलाओं इनकार कर दिया।
आरोप लगाया कि जिन लोगों ने सुविधा शुल्क दिया है, उनके नाम आवास सूची में जोड़ दिए गए और उन्हें पहली किस्त भी मिल चुकी है। महिलाओं ने एसडीएम से जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने और उनके नाम पात्रता सूची में जोड़े जाने की गुहार लगाई है। एसडीएम ने जांच कराने का भरोसा दिया है।