फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरा मेल से टकराए अन्ना मवेशी, 10 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई (जालौन)। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग के पास अन्ना मवेशियों का झुंड ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल से टकरा गया, जिससे दो मवेशियों की मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही। चालक ने कीमैन की मदद से ट्रैक से मवेशी हटाए।
विज्ञापन

ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल मंगलवार को जब झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग से दोपहर 3.25 बजे गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक जेपी सिंह ने ट्रेन को रोका, तब तक दो मवेशियों की मौत हो गई, जिससे ट्रेन खड़ी हो गई।
चालक ने सूचना उरई रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एसपी अग्रवाल को दी। उन्होंने कंट्रोल को अवगत कराया। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन भी मौके पर पहुंच गया। चालक ने कीमैन की मदद से इंजन में फंसे मवेशियो को हटाया। राप्तीसागर एक्सप्रेस को भी दस मिनट रोककर चलाया गया।
विज्ञापन

सिग्नल फेल होने से दो ट्रेनें प्रभावित
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के भुआ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह चार बजे सिग्नल फेल होने से पुष्पक एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस होम सिग्नल पर खड़ी हो गई। बाद में प्वाइंटमैन ने कालिंग आन सिग्नल देकर ट्रेनों को रवाना किया। सिग्नल विभाग के टेक्नीशियन केके त्रिपाठी, दीपक आदि की अगुवाई में टीम ने सिग्नल ठीक किए, तब साढ़े चार बजे यातायात सुचारु हुआ। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें