फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा कुल्हाड़ी संग दो हत्यारोपी पकड़े

विज्ञापन
पुलिस लाइन में खुलासा करते एसपी डॉ यशवीर सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन/कुठौंद। खेरा जमलापुर के शीवेंद्र की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को इलाज के दौरान शीवेंद्र की मौत के बाद जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया गया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की हैं।
विज्ञापन

सीओ जालौन विजय आनंद ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि खेरा जमलापुर में गुरुवार को जमीन की रंजिश में दो पक्षों में लाठी डंडे, कुल्हाड़ी चलने के साथ फायरिंग हुई थी। इसमें एक पक्ष से शीवेंद्र, राघवेंद्र और दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए थे। मुकदमा कुठौंद कोतवाली में दर्ज कराया गया था। घायलों का झांसी में इलाज चल रहा था। शिवेंद्र की शनिवार को मौत हो गई थी।
कुठौंद पुलिस ने मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया। सीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने आरोपी नृपेंद्र नारायण उर्फ पिंटू और शिवगणेश उर्फ सोनू को शेखपुर अहीर में अंग्रेजी शराब के ठेका के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि दो आरोपी कृष्ण कुमार और आशुतोष फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सीओ ने कहा कि गांव में शांति है, लेकिन एहतियातन पुलिस व पीएसी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें