उरई। जिले में रविवार को मेडिकल कालेज कर्मी समेत 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3762 हो गई है। जिसमें 44 की मौत हो चुकी है। 3620 ठीक हो चुके है। इस समय 98 एक्टिव केस है। आज सात लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 186 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, मोहल्ला पटेलनगर में दो, मेडिकल कालेज में एक, देवगांव में एक, परासन में दो, निबहना में एक, छौंक व घिलौर में एक एक, मोहल्ला पाठकपुरा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि सभी संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ सैनिटाइजेशन का काम जारी है। (संवाद)