फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के ठेकेदार ने ई रिक्शा चालक से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन (जालौन)। ई रिक्शा चालक के साथ वसूली को लेकर नगर पालिका के ठेकेदार व उनके साथियों ने मिलकर ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद ई रिक्शा चालक ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका द्वारा तहबाजारी का ठेका दिया जाता है। तहबाजारी के ठेके के अंतर्गत ठेकेदार नगर में चलने वाले ई रिक्शा चालकों से 10 रुपये की वसूली करते हैं। इसी वसूली को लेकर शनिवार की शाम पानी की टंकी के पास स्थित नगर पालिका के चुंगी स्थल पर रिक्शा चालक व ठेकेदार के बीच विवाद हो गया। जिसमें ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी।
पुरानी नझाई निवासी ई रिक्शा चालक फारूख खां ने आरोप लगाया कि उसने सुबह ठेकेदार से 10 रुपये की रसीद कटवाई थी। शाम को जब वह चुंगी के पास से निकल रहा था तो ठेकेदार ने उसे रोक लिया और जबरन उसकी दूसरी रसीद बनाने लगे। जब उसने बताया कि उसने सुबह रसीद कटवाई थी अब दो बार उसकी रसीद क्यों काटी जा रही है। साथ ही उसने दूसरी बार रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर ठेकेदार व उसके साथियों ने मिलकर गाली, गलौज करते हुए लाठी, डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उक्त संदर्भ में कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें