फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खराब होने से उरई राठ मार्ग पर जाम तीन घंटे जाम

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद में गांव के अंदर सड़क के किनारे फंसा ट्रक जिस से लगा जाम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। उरई-राठ मार्ग से मौरंग घाट पोकलैंड मशीन ले जा रहा ट्रक मोहम्माबाद में मोड़ पर खराब होने से कुठौंद पुलिया तक तीन किमी लंबा जाम लग गया। बसें और चार पहिया छोटे वाहन फंसने से यात्री परेशान हुए। दोपहिया वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए। कुछ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गांव के मोड़ पर शनिवार दोपहर पोकलैंड मशीन ले जा रहा ट्रक खराब हो गया। इससे मुहम्मदाबाद से कुठौंदा पुलिया तक करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। जाम में कई यात्री बसें भी फंस गईं। मोड़ पर एक तरफ से किसी तरह वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। जाम में फंसी बसों के यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
उरई और आसपास के यात्री पैदल ही घर चले गए। बस के परिचालक जाम खुलवाने का प्रयास करते दिखे। दोपहिया वाहन चालक रास्ता बदलकर निकल गए। छोटे चार पहिया वाहन चालकों की जल्दबाजी के कारण जाम और भीषण हो गया। कुछ वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे छह बजे जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें