फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हालत स्थिर, तीसरे आरोपी से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा (जालौन)। थाने क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के तीसरे आरोपी की पहचान के लिए पुलिस बच्ची के अस्पताल से लौटने का इंतजार कर रही है। 24 घंटे पहले हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। झांसी के अस्पताल में भर्ती बच्ची को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया था। परिजनों ने दो नाबालिग समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस दोनों नाबालिगों को नामजद कर जेल भेज दिया था। गुरुवार शाम तीसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपी की पहचान के लिए पुलिस बच्ची के झांसी अस्पताल से लौटने का इंतजार कर रही है।
इंस्पेक्टर एसके सिंह का कहना है कि हर बिंदु पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर तीसरा आरोपी वारदात में शामिल रहा है तो उसे भी नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अननुसार मानवाधिकार आयोग टीम भी जल्द गांव पहुंच सकती है। झांसी में बच्ची की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें