फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग सड़क हादसों में एक की मौत, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/आटा (जालौन)। सड़क हादसों में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई और दो महिलाओं व एक युवती घायल हो गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

डकोर निवासी अजय पाठक (25) पुत्र रामस्वरूप गुरुवार रात उरई आया था। देर रात वह मेडिकल कालेज की ओर जा रहा था। चौरसी मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने एबुंलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि अजय के कुछ परिजन झांसी में रहते हैं, उन्हें सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन

इसी तरह आटा थाना क्षेत्र में लोडर में ट्रक की टक्कर लगने से लोडर सवार साधना देवी पत्नी मानसिंह निवासी चंदौत जिला हमीरपुर, एक महिला व एक युवती घायल हो गईं। साधना को गंभीर चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाकर परिजनों को सूचना दी। कहटा गांव का लोडर भोगनीपुर ईंट भट्ठे जा रहा था। इटौरा काशीखेड़ा मार्ग परमवेशी आने पर चालक ने ब्रेक लगा दिया, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें