उरई (जालौन)। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो झांसी इकाई की ओर से कोविड-19 जागरूकता सचल प्रदर्शनी का गुरुवार को सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखाई।
विधायक ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती है तब तक गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि सचल प्रदर्शनी दस दिन लोगों को जागरूक करेगी। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विवेकानंद ने जागरूकता संबंधी मंत्रालय के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ गिरीश चतुर्वेदी, वीरेंद्र राजपूत, शैलेंद्र राजपूत, मोहित मिश्रा, रामू सिंह, शिवराम सिंह यादव, उमेश तिवारी, राहुल परिहार, रामू गुप्ता, काजू यादव, एमएस खान, शिवपाल गुर्जर, राजेश खन्ना, अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज जालौन में कोरोना जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। महोबा से आए सांस्कृतिक दल लखनलाल बुंदेलखंडी लोकनृत्य समिति के कलाकारों ने नाट्य संगीत के जरिये जागरूक किया।